CLICK HERE FOR BLOGGER TEMPLATES AND MYSPACE LAYOUTS »

Thursday, February 25, 2010

शाहिद की जन्मदिन पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा


शाहिद की जन्मदिन पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा



मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर के जन्मदिन के जश्न का मजा देर रात किरकिरा कर दिया। पुलिस पार्टी में पहुंची और उसे रुकवा दिया। दरअस्ल शाहिद की यह पार्टी कानून के तहत तय समय सीमा के बाहर चल रही थी। रात 11 बजे शुरू हुई यह पार्टी देर रात तकरीबन 3 बजे तक चली। जिसके कारण
मुंबई पुलिस ने इस पार्टी पर छापा मारा। पार्टी में उस समय बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी सितारे मौजूद थे। शाहिद कपूर 29 साल के हुए यह पार्टी मुंबई के पब ‘ऑन टॉस’ में चल रही थी। पुलिस ने पब मैनेजर को गिरफ्तार भी कर लिया है। गौरतलब है कि शाहिद 25 फरवरी को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं।

0 comments: