CLICK HERE FOR BLOGGER TEMPLATES AND MYSPACE LAYOUTS »

Wednesday, December 29, 2010

प्रियंका से सगाई करेंगे शाहिद !

प्रियंका से सगाई करेंगे शाहिद ! 

मुंबई। आजकल चर्चा जोरों पर है कि शाहिद कपूर की प्रियंका चोपड़ा के साथ नजदीकियां फिर बढ़ गई हैं। खबर है कि यह कपल एक रिसोर्ट में साथ-साथ समय बिता रहा है। अफवाह यह भी है कि शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सगाई करने वाले हैं। यह प्रेमी जोड़ा नए साल के मौके पर चंडीगढ़ में एक अज्ञात स्थान पर सगाई करने की प्लानिंग में है। चंडीगढ़ में अपने पापा की फिल्म मौसम की शूटिंग में बिजी शाहिद ने वीकएंड पर प्रियंका के साथ समय व्यतीत किया।
 
हालांकि, प्रियंका के प्रवक्ता ने सगाई की खबर से इनकार किया है। पर सूत्रों का कहना है कि शाहिद प्रियंका के बीच मतभेद खत्म हो गए हैं और वो फिर एक साथ आ गए हैं। हाल ही में काफी विद करण शो में दोनों को गेस्ट कपल के रूप में एक साथ देखा गया। अब जब दोनों के बीच पैदा हुई दूरियां समाप्त हो गई हैं तो प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे के साथ समय बिताने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो इस समय दोनों एक रिसॉर्ट में रह रहे हैं। लेकिन किसी को उनकी लोकेशन की भनक नहीं लगी है। 

यह उल्लेखनीय है कि करीना कपूर से ब्रेक-अप के बाद शाहिद प्रियंका के करीब आए और फिल्म "कमीने" की शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती परवान चढ़ी। शायद यह दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियों का ही कमाल था कि फिल्म में उनकी केमिस्ट्री लाजवाब थी।