CLICK HERE FOR BLOGGER TEMPLATES AND MYSPACE LAYOUTS »

Monday, January 10, 2011

Shahid Kapoor with Priyanka Chopra at New Age Friendship Concert









Shahid Kapoor with Priyanka Chopra Shahrukh Khan Malaika Arora Khan & Anil Kapoor at New Age Friendship Concert South Africa  in Durban

Thursday, December 30, 2010

प्रियंका चौपड़ा और शाहिद कपूर का साथ होगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन


 साथ होगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन

भले ही प्रियंका चौपड़ा और शाहिद कपूर अपने रिलेशन को लेकर कितनी ही सफाई दें पर यह खबर इन दिनों हर जगह उड़ रही है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। चर्चा है कि यह हॉट कपल आने वाले साल का सेलिब्रेशन साथ करने वाला है। सूत्रों के अनुसार दोनों ने चंडीगढ़ में न्यू ईयर साथ सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया है और इसके लिए प्रियंका चंडीगढ़ पहुंच भी गई हैं। 
दरअसल शाहिद इन दिनों अपनी फिल्म "मौसम" की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रहे हैं यही वजह है कि दोनों ने नए साल की शुरूआत वहीं करेंगे। चर्चा है कि दोनों के बीच पिछले दिनों कुछ गलतफहमियों की वजह से दूरियां आ गईं थी पर अब वह गिले शिकवे दूर हो गए हैं इसलिए दोनों अब कुछ वक्त साथ बिताना चाहते हैं।


Wednesday, December 29, 2010

प्रियंका से सगाई करेंगे शाहिद !

प्रियंका से सगाई करेंगे शाहिद ! 

मुंबई। आजकल चर्चा जोरों पर है कि शाहिद कपूर की प्रियंका चोपड़ा के साथ नजदीकियां फिर बढ़ गई हैं। खबर है कि यह कपल एक रिसोर्ट में साथ-साथ समय बिता रहा है। अफवाह यह भी है कि शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सगाई करने वाले हैं। यह प्रेमी जोड़ा नए साल के मौके पर चंडीगढ़ में एक अज्ञात स्थान पर सगाई करने की प्लानिंग में है। चंडीगढ़ में अपने पापा की फिल्म मौसम की शूटिंग में बिजी शाहिद ने वीकएंड पर प्रियंका के साथ समय व्यतीत किया।
 
हालांकि, प्रियंका के प्रवक्ता ने सगाई की खबर से इनकार किया है। पर सूत्रों का कहना है कि शाहिद प्रियंका के बीच मतभेद खत्म हो गए हैं और वो फिर एक साथ आ गए हैं। हाल ही में काफी विद करण शो में दोनों को गेस्ट कपल के रूप में एक साथ देखा गया। अब जब दोनों के बीच पैदा हुई दूरियां समाप्त हो गई हैं तो प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे के साथ समय बिताने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो इस समय दोनों एक रिसॉर्ट में रह रहे हैं। लेकिन किसी को उनकी लोकेशन की भनक नहीं लगी है। 

यह उल्लेखनीय है कि करीना कपूर से ब्रेक-अप के बाद शाहिद प्रियंका के करीब आए और फिल्म "कमीने" की शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती परवान चढ़ी। शायद यह दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियों का ही कमाल था कि फिल्म में उनकी केमिस्ट्री लाजवाब थी।